www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
07 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


धैर्य रखिये, सांसद साहब जरूर आएगें
1 Jan 2008

बधाईयों से सब काम हो रहे तो हमारी तरफ से भी आप सब शहर वासियों को अभिनेता की तरफ से नये साल के अवसर पर शुभकामनाएं मिलने पर बधाई।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

बीकानेर वासियों को शुभकामनाएं, जनवरी में जरूर आऊंगा-धर्मेन्द्र और धर्मेन्द्र की शुभकामनाएं, ये खबर दो स्थानीय अखबारों मे पढने को मिलि, यदा कदा तीज त्योंहार और नये दिन ऐसी खबर पढने को मिल ही जाती है। आप समझ गये होंगे की हम किस बात पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाह रहे है, जी हाँ बिल्कुल शहर की पीडा - और ”अपने“ सांसद साहब की बेइंतहा बेरूखी का और नये दिन पर जले पर नमक छिडकने जैसे व्यवहार की।

voter of Bikanerनये साल पर एक बार फिर अभिनेता और अपने बीकानेर के सांसद धर्मेन्द्र ने अपनी ”फॉर्मल्टी“ निभाते हुए (वो भी दो तीन अखबारों तक सीमित रखते हुए) नव वर्ष की शुभकमानाऐं प्रेषित कर दी है(फिर न कहियेगा कि नये दिन याद भी नही किया)। उन्होने फोन पर दूर बैठे ही आफ सारे दुख दर्द दूर करने और ढेर सारे काम करने के लम्बे चौडे दावे भी कर दिये और बीकानेर को अपनी फैमिलि बताकर वे बहुत बडे हमदर्द बन गये है। अब कैसे समझाये हमारे स्टार सांसद साहब को की जिन्दगी जितनी सरल आप मान रहे है यहां आम आदमियो के लिए उतनी ही दुरूह होती जा रही है।
समय की मार झेलती झेलती योजनाएं जब अपने आखिरी कगार पर पंहुच कर कुछ मूर्त रूप लेने जा रही है तो सांसद साहब इसे अपने खाते मे डालने का कीसी भी प्रकार का कोई गुरेज नही कर रहे है और निःसंकोच होकर बीकानेर के लिए अपनी पीडा का बार बार रोना रोते हुए इसके लिए काम करने का ढिंढोरा पीट रहे है। चलो कोई नही, ये भी मान लेते है कि नेताओं की ऐसी प्रवृत्ति होती है कि हो रहे काम मे गंगा स्नान करते हुए मीडिया के सामने अपने आपको पेश करना, लेकिन कम से कम बाकि के नेतागण सामने तो आकर ऐसे दावे करते ह, हमारे सांसद साहब ने तो इस काम के लिये अपने पी.ए. साहब को नियुक्त कर रखा है कि कोई भी नया दिन हो होली, दीवाली या नया साल, बस आप तो ”बडे“ अखबारों को अपनी विज्ञप्ति जरूर जारी कर देना। माना कि सांसद साहब और पीए साहब का ये काम बहुत ही अच्छा है, लेकिन क्या केवल ये ही काम है इनके!

all the Bikaneri given great love to MP Dharmendra, but they recieved only best wishes, while others are works

हमारी आम समस्याओं और बीकानेर के विकास को लेकर पीडत वोटर जनता का तो यही रोना है कि हमने फिल्मी लुभावने वादों मे आकर एक ऐसे व्यक्ति को महत्त्वपूर्ण सीट पर बिठा दिया, जिसने फिल्मी दुनियां और हकीकत की दुनिया को बराबरी का दर्जा दे रखा है। एक नजर उनके इस वादे पर भी डालिये की ”मै बीकानेर जरूर आउंगा“ गोया कोई आदमी न होकर साक्षात ईवर हो गये कि जैसे ही वो आयेंगे और एक ईश्वरीय चमत्कार होगा जिससे बीकानेर की जनता का तारण हो जायेगा। क्योकि साधारण आदमी अगर सांसद होता तो इसी जगह को अपनी कर्मस्थली बनाता और यहां के निवासियों की हर छोटी मोटी समस्याओं के समय साथ निभाते हुए कदमताल मिलाते और हर समस्या को निपटाने मे महत्त्वपूर्ण भुमिका निभाता। खैर अब तो लगता है जैसी करनी वैसी भरनी, आखिर हमने ही तो वोट देने का कार्य किया है, तो अब हम ही भुगतेंगें। जैसी उपरवाले की मर्जी।

लेकिन हां अगर बधाईयों से सब काम हो रहे तो हमारी तरफ से भी आप सब शहर वासियों को अभिनेता की तरफ से नये साल के अवसर पर शुभकामनाएं मिलने पर बधाई।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela