KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search any word's definition online at pelagiandictionary.com
Search Photo  
RSS 24 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


राज्य के व्यापारियों के लिए शुरू ई-पेमेंट, ई-रिटर्न की सुविधा शुरू
1 Feb 2008

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को नागरिकों को मित्रवत सेवायें देना चाहती हैं। हम व्यवसायियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा उन्हें दूर करने के हर सम्भव प्रयास निरंतर करते रहेंगे।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Latest Jokes, SMS, Shayari, Poems and Story Collection

मुख्यमंत्री द्वारा वैट पर वेबसाईट का लोकार्पण

जयपुर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने वाणिज्य कर विभाग की वेबसाईट www.rajtax.gov.in का लोकार्पण किया। इससे व्यवसायी ई-पेमेंट एवं ई-रिटर्न की सुविधा का उपभोग कर सकेंगे।
 श्रीमती राजे द्वारा यहां रामबाग होटल के एस.एम.एस. कन्वेंशन हॉल में इस वेब पोर्टल तथा सेवाओं की शुरूआत के अवसर पर मंगलम सीमेंट के वाइस प्रेसीडेंट (कॉमर्शियल) श्री अनिल मण्डोत ने मौके पर एक करोड रुपये का अग्रिम वैट कर ई-पेमेंट सेवा के माध्यम से जमा कराया। 
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वैट लागू करते समय ही वाणिज्यिक कर विभाग का सम्पूर्ण कम्प्यूटरीकरण करने का निर्णय लिया गया था जिससे आधुनिक प्रणाली के माध्यम से विभाग में आने वाले उद्यमियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग ने ई-गर्वनेंस के माध्यम से पारदर्शिता बढेगी तथा भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग सकेगा।
 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को नागरिकों को मित्रवत सेवायें देना चाहती हैं। हम व्यवसायियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा उन्हें दूर करने के हर सम्भव प्रयास निरंतर करते रहेंगे। उन्होंने इस वैब पोर्टल के बारे में सकारात्मक सुझावों की अपेक्षा करते हुए व्यवसायियों से सरकार के साझीदार बनकर के कार्य करने की अपील की।
 श्रीमती राजे ने कहा कि गत चार सालों से राज्य के विकास तथा योजनाओं की क्रियान्विति के लिये टीम राजस्थान ने मेहनत, लगन एवं पूर्ण निष्ठा से कार्य किया। उन्होंने इस वैब पोर्टल को शुरू करवाने के लिये उन सभी अधिकारियों की सराहना की जिन्होंने रात-दिन मेहनत कर इस लक्ष्य को प्राप्त किया।
 कार्यक्रम में सलाहकार श्री पंकज घीया ने राज्य में वैट लागू करने तथा इसका सरलीकरण कर उद्यमियों को दिये गये सहयोग के लिये सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वैब पोर्टल के लोकार्पण से राज्य सरकार की आधुनिक सोच का पता चलता है। इससे करदाताओं एवं वाणिज्यिक कर विभाग के बीच बेहतर समन्वय होगा तथा कार्य में पारदर्शिता आयेगी।
 इस अवसर पर टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट श्री तन्मय चक्रवर्ती ने वैट कर प्रणाली एवं ई-रिटर्न्स की सेवाओं पर पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण लिया।
 कार्यक्रम की शुरूआत में वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री मुकेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से व्यवहारियों के लिये ई-पेमेंट तथा ई-रिटर्न की व्यवस्था शुरू की जा रही है जिससे समय और श्रम की बचत होगी तथा आमजन को इसका लाभ भी मिलेगा। सभी अतिथियों का आभार विशिष्ट शासन सचिव (वित्त) श्री रजत कुमार मिश्रा ने प्रकट किया।
 कार्यक्रम में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री एस.एन.गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री राजीव महर्षि, प्रमुख शासन सचिव आई.टी. श्री सी.के.मैथ्यू, शासन सचिव जनसम्फ श्री रोहित कुमार सिंह सहित उद्योग एवं व्यापार जगत से जुडे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

के
व्यापारियों
के
लिए
शुरू
ई-पेमेंट
ई-रिटर्न
की
सुविधा
शुरू


Comments to this News

RESPECTED ALL AUTHORITY, IAM VERY THANKFULL TO NEW LAUNCH WEB OF VAT- E-PAYMENT AND E-RETURING FACILITY TO U. THIS IS VERY BENIFICALLY TO PRACTTIONERS AND ADVOCATE AND CHARTERED ACCOUNTS AND BUSINESSMAN. THANX. BALWANT RAO (REGIONAL SECTARY RAJ TAX CONSULTANT ASSOCIATION,JAIPUR), BALWANT RAO (28/06/2003)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Pantaloons Femina Miss India South 2010 Hyderabad Round Winners with Fashion Designer Prasad Bidappa

Ready for competition exam - test yourself FREE

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares