पत्रकारिता एक मिशन है तथा जनमत बनाने में समाचार पत्रों का अत्यधिक महत्व है। नगर निगम के महापौर भवानी शंकर शर्मा ने सूचना केन्द्र परिसर में भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की ओर से आयोजित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार को सतत रूप से जागरूक रहना चाहिए। पत्रकारों को अपडेट रहने के लिए उन्होंने एक सेंटर की आवश्यकता जताई। उन्होंने दिवंगत पत्रकारों के नाम से पुरस्कार शुरू करने की भी बात कहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन केवलिया को साहित्यिक सेवा के लिए, वरिष्ठ पत्रकार कजली दास हर्ष व अभय प्रकाश भटनागर को पत्रकारिता सेवा, लक्ष्मी नारायण जोशी को शिक्षा सेवा तथा सुनीता गौड व शशि शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्रा में सेवा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार अशोक माथुर ने कहा कि इस संगठन से जुडे लोग जमीन से जुडे हुए लोग है। पत्राकारिता मीनाकारी व दस्तकारी सरीखी कला है। । लक्ष्मी नारायण जोशी ने शिक्षा का महत्व बताया। संगठन के जिला महामंत्री तेजकरण हर्ष व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद व्यास ने अतिथियों को साफा, अभिनंदन पत्रा व स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा कार्यक्रम की महत्ता बताई। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।