www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


फागणिया फुटबाल में शिरकत की महादेव, विष्णु सहित महात्मा गाँधी व मल्लिका ने
1 Mar 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

Holiबीकानेर में होली की मस्ती इस कदर छायी है कि लोग अपने सारे काम भूलकर होली की मस्ती में डूबे है। हर चौक गली गुवाड में स्वांग बने लोग नजर आ रहे हैं। जिधर देखो उधर स्वांग बने युवक घूम रहे हैं। किसी ने भगवान महादेव का रूप धरा है तो किसी ने विष्णु का, कोई भूत बना घूम रहा है तो कोई प्रेत बना नजर आ रहा है। किसी ने महात्मा गाँधी का रूप बना रखा है तो कोई युवती बना नजर आता है। इस तरह कईं स्वांग बने युवको ने पूरे शहर की फिजा ही बदल दी है। आज इन स्वांग बने लोगों का एक फुटबाल मैच रखा गया। बीकानेर के पुष्करणा स्टेडियम के हरियाली भरे मैदान में मल्लिका शेरावत व सानिया मिर्जा व महादेवजी व महात्मा गाँधी ने एक साथ फुटबाल खेली। इस मैच को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड जुटी। यह अपने आप में एक दिलचस्प नजारा था कि महादेवजी फुटबाल के पीछे भाग रहे हैं और पीछे पीछे मल्लिका शेरावत भाग रही है । इसी तरह महात्मा गाँधी बने युवक को लोगो ने काफी सराहा। स्वांग बने इन युवको को देखकर कोई भी अपने आप को हँसी से नहीं रोक पाया। इस आयोजन की शुरूआत स्व ब्रजरतन जी व्यास ब्रजुभा ने की थी। इस मैच में करीब तीस प्रतियोगीयों ने भाग लिया। इस मैच को देखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिर्राज मीणा सहित पंजाब नेशनल बैंक के के एस राजपुरोहित भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बाद में सभी प्रतियोगियों को ईनाम भी दिए गए।

Looking SMS to send your friend and family Just login uniqueidea.net




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com