www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


आपको मिल सकती है पद्मश्री
1 Mar 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Restaurant Billing Software

dolchi_khelबीकानेर की होली की अपनी ही मस्ती है। होली पर पानी फेंकने की परम्परा पूरे भारत में है लेकिन बीकानेर में यह परम्परा होलकाष्टक प्रारम्भ होते ही शुरू हो जाती है। बीकानेर के आचार्यों के चौक, लंका पिरोल, हर्षों के चौक व बारहगुवाड चौक में एक दूसरे पर पानी फेंकने की परम्परा बडी शिद्दत के साथ निभाई जाती है। यह हो सकता है कि आप चौक में से निकले और आप पर पानी से भरी बाल्टी डाल दी जाए। पानी की बाल्टी जैसे ही आप पर आई कि पास बैठे लोगों के मह से निकलेगा की मिल गई पद्म श्री। यह पद्म श्री की उपाधि ज्यादा से ज्यादा लोगों को देने की कोशिश की जाती है। आचार्यों के चौक में फिना मास्टर जी, पोलसा, अचूडसा व भासा सहित कईं लोग इन दिनों पद्मश्री बाँटने में लगे हैं। वहीं हर्षों के चौक में मोडा महाराज, काला महाराज, भंवरलाल सहित चेतन, लालू, कबाडी व कईं लोगों ने यह काम अपने जिम्मे ले रखा है। बारहगुवाड में किशनलाल ओझा, ललित छंगाणी, शेर महाराज, बटाल महाराज, बालू महाराज सहित ईशर महाराज व मन्नू काका भी यह पद्ूमश्री बाँटने में लगे है। बहुत बार इस पद्मश्री को हासिल करते ही रूद्री के मंत्र भी सुनाई देते हैं और यह महसूस होता है कि भगवान महादेव के अभिषेक किया जा रहा है। पद्मश्री पाने वाला भी एक बार तो हक्का बक्का रह जाता है लेकिन जैसे ही उसको पता चलता है वह भी पद्मश्री बाँटने की मंडली में शामिल हो जाता है। इस तरह बीकानेर की होली में पद्मश्री बाँटने का यह काम बदस्तूर जारी है। आप भी अगर इन दिनों में कही चौक में घूम रहे हैं तो सावधान पद्मश्री मिल सकती है।

 

Looking SMS to send your friend and family Just login uniqueidea.net




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Holi

Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Want to Sell your old Car or Bike? Post Free Classified Ad Now at www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com