बीकानेर में होली की मस्ती इस कदर छायी है कि लोग अपने सारे काम भूलकर होली की मस्ती में डूबे है। हर चौक गली गुवाड में स्वांग बने लोग नजर आ रहे हैं। जिधर देखो उधर स्वांग बने युवक घूम रहे हैं। किसी ने भगवान महादेव का रूप धरा है तो किसी ने विष्णु का, कोई भूत बना घूम रहा है तो कोई प्रेत बना नजर आ रहा है। किसी ने महात्मा गाँधी का रूप बना रखा है तो कोई युवती बना नजर आता है। इस तरह कईं स्वांग बने युवको ने पूरे शहर की फिजा ही बदल दी है। आज इन स्वांग बने लोगों का एक फुटबाल मैच रखा गया। बीकानेर के पुष्करणा स्टेडियम के हरियाली भरे मैदान में मल्लिका शेरावत व सानिया मिर्जा व महादेवजी व महात्मा गाँधी ने एक साथ फुटबाल खेली। इस मैच को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड जुटी। यह अपने आप में एक दिलचस्प नजारा था कि महादेवजी फुटबाल के पीछे भाग रहे हैं और पीछे पीछे मल्लिका शेरावत भाग रही है । इसी तरह महात्मा गाँधी बने युवक को लोगो ने काफी सराहा। स्वांग बने इन युवको को देखकर कोई भी अपने आप को हँसी से नहीं रोक पाया। इस आयोजन की शुरूआत स्व ब्रजरतन जी व्यास ब्रजुभा ने की थी। इस मैच में करीब तीस प्रतियोगीयों ने भाग लिया। इस मैच को देखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिर्राज मीणा सहित पंजाब नेशनल बैंक के के एस राजपुरोहित भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बाद में सभी प्रतियोगियों को ईनाम भी दिए गए।
Looking SMS to send your friend and family Just login uniqueidea.net