जयपुर, शरद टाक। नागौर जिले में मेडता सिटी में सामाजिक सरोकार, संस्कृति, सेवा, संस्कार से जुडा स्वयं सेवी संस्थान आवाज के तत्वावधान में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन सफलता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडता विधायक रामचन्द्र जारोडा थे जबकि अध्यक्षता फिल्म निर्माता के.सी.बोकाडया ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में परबतसर विधायक राकेश मेघवाल थे। कवि सम्मेलन का आगाज डॉ. अनु समन भोपाल ने सरस्वती वंदना हाथ जोडकर आपको नवाउ से शुरू किया। जबकि बीकानेर के रविन्द्र चारण ने हास्य रस से भरपुर काव्य पाठ करते हुए खूब तालियां बटौरी। मीरां बाई के ससुराल से आई चितौडगढ की दीपिका माही ने जैसे ही मंच पर आकर अपनी मधुर आवाज से काव्य पाठ में अपने जख्म जिगर आप नहीं सी सकतीरुरुरु से श्रौताओं को झुमने को मजबूर कर दिया। इसी दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे संदीप शर्मा व चितौडगढ से आई दीपिका माही की आपसी मनभावन नौंक-झोंक ने तो कार्यक्रम में समां ही बांध दिया। जबकि ब्यावर से आये शिव तूफान ने समाचार वाचक के रूप में काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में जान डाल दी। इसके बाद कोटा से आये संजय शुक्ला की वीर रस की कविताओं तथा मेरठ से आई अनामिका अम्बर की ना हो फुलो की कीमत तो कहीं उपवन नहीं मिलते ने श्रोताओं से खूब वाह वाही लुटी। इसी कडी में देश के प्रसिद्ध कवि पं. ओम व्यास ने एक राखी के कारण कितनी राखीयां लज्जा गई तथा घर में दो नल और सौ चैनल से आज की परिस्थितियों को कागज पर उकेर दिया..... से श्रौताओं ने तालियों से उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में बखूबी संचालन कर रहे धार मध्यप्रदेश से आये संदीप शर्मा की हास्त रस से भरी कविताओं ने भी कार्यक्रम में जान डाल दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक दिलिप जाखड , अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट गणेश कुमार अग्रवाल, पुलिस उप अधीक्षक रामकुंवार कस्वा मौजूद थे। इस कार्यक्रम में परबतसर कृषि मण्डी चेयरमेन गीतादेवी मेघवाल, मीडिया प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष पुखराज टाक, नवरतनमल सिंघवी, पालिका अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला सिंघवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती सरिता टाक, पूर्व पार्षद सुनिता चौधरी, पूर्व पार्षद सुनिता चौधरी, राजीव पुरोहित, नवनीत सोनी, नन्दकुमार अग्रवाल, विक्रम गुरू, नरेश जैन, पार्षद भंवरी देवी विश्नोई, मुन्नी देवी, कल्पना डिडेल, सत्यनारायण सिखवाल, शाहिद अख्तर, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।