बांसवाडा, 1 जुलाई। उस मासूस के कैंसर रोग के उपचार के लिए उसका पिता और परिजन आर्थिक सहायता के लिए दरदर की ठोंकरे खा रहे थे। चिकित्सा राज्यमंत्री भवानी जोशी ने जब 11 वर्षीय बेदला उदयपुर निवासी दीपक के कैंसर रोगग्रस्त होने की बात सुनी तो उनका मन पसीज गया और उपचार के लिए 50 हजार रुपए का ड्राफ्ट पीडित दीपक के असहाय पिता जगदीश को सौंपा। चिकित्सा राज्यमंत्री की ओर से 50 हजार रुपए का ड्राफ्ट रविवार को बांसवाडा से बेदला पहुंचकर उनके बडे भाई वासुदेव जोशी ने पीडित बालक के पिता को सौंपा तो उसके को मकान में जमा बो, बुजूर्ग सबकी आंखे भर आई। रविवार को ही मासूस दीपक को कैंसर के उपचार के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। रविवार को चिकित्सा राज्यमंत्री भवानी जोशी की ओर से बनवाए गए 50 हजार रुपए का ड्राफ्ट लेकर उनके बडे भाई वासुदेव जोशी बांसवाडा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.एन. बैरवा, बजरंगदल जिला संयोजक कमल शर्मा, उदयपुर के बेदला इलाके पहुंचे। यहां पर को मकान में कैंसर पीडित 11 वर्षीय दीपक चारपाई पर लेटा था और उसका पिता जगदीश अपने परिजनों के साथ दीपक का मन बहलाने में मशगुल था। मकान के आगे ज्योंहि बांसवाडा से गए प्रतिनिधियों का वाहन रूका तो जगदीश की आंखों में चमक आ गई। चिकित्सा राज्यमंत्री के बडे भाई वासुदेव जोशी ने जगदीश को 50 हजार का ड्राफ्ट सौंपा और बीमार दीपक के सिर पर हाथ फेरते हुए शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद दिया तो मासूम दीपक का चेहरा भी दीये की उजास भरी लौ की तरह चमकने लगा। पिछले दिनों यह बात जानकारी में लाई गई थी कि बेदला में रहने वाले डेंटिंग का काम कर परिवार का भरणपोषण करने वाले जगदीश का छोटा पुत्र दीपक कैंसर पीडित है। दीपक सातवीं कक्षा में पढता है। इलाज के लिए पर्याप्त धन न होने की वजह से बो को उपचार न करा पाने की मजबूरी से चिकित्सा राज्यमंत्री भवानी जोशी वाकिफ हुए तो उन्होंने तुरंत ही मदद स्वरूप 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसी के तहत रविवार को यह राशि पीडित बालक के पिता को सुपूर्द की गई। बांसवाडा से गए प्रतिनिधियों के सामने पीडित बालक की दादी 80 वर्षीया दाखी बाई की तो आंखे नम हो आई। जगदीश ने भी रूंधे गले से आभार जताया और कहा कि उसे यकीन है लोगों की दुआएं चिकित्सा राज्यमंत्री की मिसाल कायम करने वाली मदद उसके बेटे की जिंदगी को स्वस्थ और दीर्घायु बनाएगी। पीडित बालक का पिछले कुछ दिनों से उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार चल रहा था और यहां के चिकित्सकों ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए पीडित बालक को रेफर किया है। रविवार शाम को ही बालक को उपचार के लिए उदयपुर से अहमदाबाद ले जाया गया है।