www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


मुख्यमंत्री ने स्व. साहिब सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया
1 Jul 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



India Yellow Pages

Rajasthan CM Ms Vasundhara Raje paying floral tribute to the dead body of Shri Sahib Singh Vermaजयपुर, १ जुलाई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री साहिब सिंह वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी।
रविवार को नई दिल्ली के ११, अशोक रोड पर ज्यों ही दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर जनता के दर्शनार्थ लाया गया पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजली दी। पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल और सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजली अर्पित की। इससे पूर्व शनिवार की शाम को भी श्रीमती राजे ने दिवंगत नेता स्व. साहिब सिंह के ५, तुगलक लेन स्थित राजकीय आवास पर जाकर श्रद्धांजली अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधवाया। श्री साहिब सिंह के दुर्घटना में निधन का समाचार मिलते ही श्रीमती राजे तत्काल दुर्घटना स्थल पर गई और शाम को दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के साथ दिल्ली लौटी।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Search Job, Vaccancy at www.rajb2b.com

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com