बिजारणिया इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नालॉजी का शुभारम्भ 6 को
1 Jul
2008
अब मेडता के आस पास के विद्यार्थियों को एम.बी.ए, एम.सी.ए, बी.बी.ए, बी.सी.ए आदि कोर्सेज के लिए कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं
शरद टाक
मेडता सिटी, बिजारणिया इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नालॉजी का शुभारम्भ 6 जुलाई को होगा। संस्था के अरूण माथुर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भागीरथसिंह बिजारणियां वाईस चान्सलर एमडीएस यूनिर्वसिटी अजमेर होगें तथा विशिष्ठ अतिथि शिवप्रसाद शर्मा अतिरिक्त शिक्षा निदेशक सेवा निवृत, डॉ.एम.के गोयल निदेशक शैक्षिक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, लोकेन्द्रसिंह शेखावत वाईस चान्सलर जोधपुर विश्वविद्यालय, एमएल माथुर भूतपूर्व वाईस चान्सलर जोधपुर विश्वविद्यालय, श्रीमति सुधा क्षैत्रिय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितिय, जयपुर, राजेन्द्र चौपडा क्षैत्रिय निदेशक पी.टी.यू न्यू दिल्ली, रतनलाल माथूर प्रिन्सीपल लाचू मेमोरियल कॉलेज, जोधपुर होंगे। यह माथुर ने बताया कि यह संस्था पंजाब टेक*ीकल युनिवर्सीटी जालन्धर से मान्यता प्राप्त है। माथुर ने बताया कि अब मेडता के आस पास के विद्यार्थियों को एम.बी.ए, एम.सी.ए, बी.बी.ए, बी.सी.ए आदि कोर्सेज के लिए कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं और यहां से पढने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत जॉब दिया जयेगा। इस अवसर मार्केटिंग विभाग के विवक वास्तव मौजुद थे।
|