KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


देश में पशु गणना कार्य १ सितम्बर से
1 Aug 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


संवाददाता - के. के. शर्मा
बीकानेर, १ अगस्त। सम्पूर्ण राष्ट्र में १८वीं पशुगणना १ सितम्बर से ६ अक्टूबर तक पशुओं की नस्लवार की जाएगी। जनगणना की तरह पशुगणना का कार्य भी प्रदेश के समस्त जिलों में परिवार वार किया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव डी.सी.सामन्त द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस गणना में ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में रह रहे पशु, खेतबाडी में काम आने वाली मशीन व औजार तक मछली पकडनें वाली नाव, जाल आदि को गिनती की जाएगी। पशुओं में गौ वंश, भैंस, भेड, बकरियां, ऊँट, घोडे, टट्टू, खच्चर, गधे, सूअर, कुत्ते, कुक्कुट, खरगोश, बत्तखों की गिनती उनकी नस्ल, लिंग व आयु वर्ग एवं उपयोग के परिप्रेक्ष्य में की जाएगी। मुख्य सचिव के अनुसार जिलो के जिलो कलेक्टर पशुगणना के कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको की नियुक्ति करेंगे। इस कार्य के लिए ग्रामीण स्तर पर पटवारी, गिरदावरी, कृषिकर्मी, ग्रामसेवक, वनकर्मी, डेयरीकर्मी, पशुधन सहायक, स्टॉक असिस्टेन्ट, पशु चिकित्सा सहायक आदि तथा शहरी क्षेत्र में नगरपालिका, नगर निगम, सांख्यिकी विभाग, स्वायत शासन विभाग के कर्मियों को प्रगणक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा सकता है। कमी होने पर सीनियर सैकेण्री उतीर्ण व्यक्तियों को भी पशुगणना कार्य में लगाया जा सकता है। पशुगणना के पर्यवेक्षका कार्य के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी-वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी को ही नियुक्त किया जाएगा। पशुगणना के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पशुपालन विभाग एंव सांख्यिमी विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कम से कम दो बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्य के लिए तीन स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत २५ जुलाई को जिलो के पशुपालन विभाग के उप-निदेशक एवं जिला सांख्यिकी अधिकारियों का प्रशिक्षण जयुपर में हो चुका है। द्वितीय स्तर में जिलो में यह प्रशिक्षित अधिकारी तहसील स्तर पर वरिष्ट पशु चिकित्सा अधिकारी प्रगणकों को अतिरिक्त कार्य के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार व नियमानुसार मानदेय कार्य उपरान्त दिया जाएगा। पशु गणना कार्यक्रम कलेण्डर के अनुसार जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण ६ से १० अगस्त के मध्य, प्राथमिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण १६ से ३१ अगस्त के मध्य , गणको द्वारा मकानों एवं परिवारों की अन्तिम सूची बनाना २७ अगस्त, निरीक्षकों द्वारा जांच ३१ अगस्त को १८वी पशुगणना १ सितम्बर से ६ अक्टूबर तक, सुपरवाइजरों द्वारा आंकडो का निरीक्षण १५ सितम्बर से १४ अक्टूबर तक, संदर्भ तिथी को प्रपत्रों में भरी गई सूचना की अंतिम जांच व संसोधन १५ अक्टूबर को तहसील कार्यालयों से फार्म ’ख‘ ग्रामवार/वार्डवार मय आंकडों की कम्प्यूटर सी.डी. जिलाकार्यालय को भेजना २९ नवम्बर, जिला कार्यालय के फार्म ’ख‘ तहसीलवार मय सी.डी राजस्व मण्डल को एन आई सी द्वारा प्रेषित करना १५ सितम्बर को राज्य पशुगणना अधिकारी द्वारा समकों की जांच व भारत सरकार को समंक प्रेषण ३१ जनवरी २००८ को, गणना कार्य के रिजल्ट १ फरवरी २००८ से ३१ मार्च ०८ के बीच तैयार किये जाएंगें अंतिम समेक १ अप्रेल से ३० अप्रेल तक तैयार होते व १ से १५ मई ०८ के बीच अंतिम समंक भारत सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

पशु
गणना
कार्य

सितम्बर
से


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Ayesha Takiya


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares