डूंगरपुर 1 अगस्त/जनजाति अंचल में नई पीढी को सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सही समय पर प्रभावी एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर नीरज के पवन की पहल पर जिले में चलाए जा रहे कैरियर संवर्द्घन कार्यक्रम के तहत गुरूवार को किशनलाल गर्ग राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कैरियर कान्फ्रेन्स का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के 300 विद्यार्थियों का साईको एनालिसीस टेस्ट भी किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमांशुराम मेहता ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय के तत्वाधान म आयोजित कान्फ्रेन्स का उद्घाटन प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर नीरज के पवन करेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर विद्यालयी छात्रों और शिक्षकों को कैरियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं और विद्यालयी स्तर से ही कैरियर के प्रति जागरूक रहने के उपायों के विषय म विस्तृत उद्बोधन देंगे।
उन्हने बताया कि केरियर वार्ता विषयक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों व शिक्षकों को कैरियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं तथा साईको एनालिसीस टेस्ट की उपयगिता के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान विद्यालय के कैरियर मार्गदर्शक एवं गतिविधि प्रभारी प्राध्यापक धनप्रकाश यादव द्वारा कक्षा 11 व 12 के तीन सौ विद्यार्थियों का साइको एनालिसीस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। वहीं टेस्ट के परिणामों के विश्लेषण के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी केरियर चयन और इस हेतु किये जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में कैरियर निर्माण संबंधी उपयोगी साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में गत दिनों जिले के समस्त कैरियर शिक्षकों की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी।