KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Thursday, February 16, 2012


श्री रमेश चन्द्र ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
1 Aug 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Shri Ramesh Chandraश्री रमेश चन्द्र के कल यानि ३१ जुलाई, २००७ को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण किया। श्री चन्द्र रेलवे बोर्ड में सदस्य इलैक्ट्रिकल के रूप में भी कार्य देखते रहेंगे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री जे.पी. बत्रा के ३१ जुलाई, २००७ को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद श्री रमेश चन्द्र को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है।
 श्री रमेश चन्द्र भारतीय रेल इलैक्ट्रिकल इंजीनियरी सेवा (आईआरएसईई)  के १९६८ बैच के अधिकारी हैं। श्री चन्द्र पहली मई २००५ से रेलवे बोर्ड में सदस्य इलैक्ट्रिकल के रूप में नियुक्त हैं। इससे पहले वे दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त थे। अपने ३७ वर्ष की सेवाकाल के दौरान श्री चन्द्र संभागीय रेल प्रबंधक, मुगलसराय, मुख्य इलैक्ट्रिकल इंजीनयर, दक्षिण-पूर्व रेलवे, अपर महाप्रबंधक, पूर्वी रेलवे, वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक, दक्षिण-मध्य रेलवे और विशेष कार्य अधिकारी, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
 उन्हें भारतीय रेल के विद्युतीकरण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुडने का श्रेय प्राप्त है। इसमें दिल्ली-मथुरा-आगरा-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-भुसावल रेल लाइन का विद्युतीकरण शामिल है।
 अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिग की डिग्री प्राप्त तथा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित श्री चन्द्र को १९६७ में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, उत्तर प्रदेश केन्द्र ने भी स्वर्ण पदक से  सम्मानित किया था। १५ सितम्बर, २००५ को इंजीनियर दिवस के अवसर पर  इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने उन्हें फिर इसी सम्मान से नवाजा।
 श्री चन्द्र को विदेशों में भी कई कार्य सौंपे गए। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, डिजाइनों और परीक्षण कार्यक्रमों को अन्तिम रूप देने के सिलसिले में वे जापान, अमरीका, जर्मनी, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और फ्रांस की यात्रा कर चुके हैं।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

रमेश
चन्द्र
रेलवे
बोर्ड
अध्यक्ष
रूप
कार्यभार
संभाला


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar




Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares