KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


निर्धनता प्रगति में अवरोध नहीः श्रीमती मुग्धा सिन्हा
1 Aug 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


हनुमानगढ , १ अगस्त । जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बुधवार को हनुमानगढ टाउन में नगरपालिका के सभागार में पन्नाधाय जीवन अमृत योजना के तहत बीपीएल परिवारों से सम्बन्धित ९ से १२वी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृति के मानदेय के चेक वितरित किए। नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल ने समारोह की अध्यक्षता की अध्यक्षता की। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने कहा कि निर्धनता प्रगति में अवरोध नही है। बीपीएल परिवारों के बच्चों को अध्ययन में उच्च कीर्तिमान बनाकर अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्तमान में अभावों को ताकत बनाकर मंजिल की ओर कदम बढाए जाए तो सफलता निश्चित प्रापत होगी। उन्होंने कहा कि समाज के पिछडे तबके के लोगों को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से राजय सरकार ने यह योजना लागू की है। हाल में एक रिक्शा चालक के पुत्र का आईएएस में चयन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को स्वावलम्बी बनकर आगे बढने की सीख दी। इस अवसर पर ८ वीं से ९वीं कक्षा में क्रमोन्नत विद्यार्थयों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिलवाने के लिए शिक्षा विभाग के उत्तरदायित्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र विद्यालय योजना से वंचित नहीं रहे। उन्होंने योजना के दायरें में नही आने वाले जरुरतमंद परिवारों को ‘‘सारथी‘‘ योजना से जोडने के लिए निर्देश दिए। जिला परियोजना अधिकारी श्री इन्दीवर दुबे ने हनुमानगढ जिले में ९७३३ बीपीएल परिवारों में से गत वर्ष ४० विद्यालयों के ४०२ विद्यार्थियों को छात्रवृति स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार पूर्ण संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता से बीपीएल परिवारों को योजना के माध्यम से सभी विद्यालयो को समन्वित प्रयास करना चाहिए। समारोह में विद्यालय प्रतिनिधिगण , नगरपालिका के उपाध्यक्ष, पार्षदगण, अधिशाषी अधिकारी श्री कृष्ण गोस्वामी तथा सामुदायिक संगठन के श्री सुबेसिंह यादव भी मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

प्रगति
अवरोध
नहीः
श्रीमती
मुग्धा
सिन्हा


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 
RelatedLatest  

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Film - Taare Zameen Par


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares