जयपुर। दिल्ली में अप्रवासी राजस्थानियों की प्रतिनिधि संस्था राजस्थान संघ 4 अगस्त मंगलवार को नई दिल्ली के कांस्टीट्युशन क्लब में प्रदेश के लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनन्दन करेगी।समारोह में संस्था संघ की सभी सत्रह घटक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया जायेगा।राजस्थान संस्था संघ के मुख्य संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के सानिध्य में होने वाले इस समारोह मेंमुख्यमंत्री गहलोत को मुख्य अतिथि और केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ एवं दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री राजकुमार चौहान को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष देशबंधु गुप्ता और अध्यक्षता संस्था संघ के अध्यक्ष जयनारायण खण्डेलवाल करेगें।राजस्थान संस्था संघ के महामंत्री के.बी. लाल ने बताया कि अभिनन्दन समारोह नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्युशन क्लब के स्पीकर हाल में मंगलवार को सायं 6 बजे होगा।