www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
EDA - School Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
02 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website


१ से ७ सितम्बर तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह
1 Sep 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

बीकानेर, १ सितम्बर। आज बसन्त बिहार में राष्ट्रीय पोषाहार मिशन के तहत उपनिदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं की ओर से मीडिया से सीधा साक्षातकार का सत्र प्रमुख रहा इस विभाग ने मीडिया से सहयोग की भावना व्यक्त की। मीडिया से वार्ता शुरू करते हुए सीडीपीओ मदन शर्मा ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि मीडिया के सहयोग से ही बीकानेर जिले को राज्य में प्रथम दर्जे का जिला होना बताया, जहां ५ हजार महिलाओं को मानदेय सेवा विगत एक वर्ष में लगाया गया है। आंगनबाडी कार्यकर्त्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनियों एवं साथिनों के रूप में ५ हजार पद भरे गये है। तीन हजार पद और भरे जा रहे है। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के  संयुक्त निदेशक एम.पी. बुडानिया ने मलेरिया, डेंगु, इत्यादि रोगो के फैलाव के कारण व उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया और इसकी जानकारी आमजनता तक पहुँचाने के लिए मीडिया को अपनी भूमिका निभाने को कहा। साथ उन्होने सम्बोधित करते हुए कहा की आज का समय सूचना, शिक्षा और संचार का है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र मिश्रा, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.खींची ने महिलाओं और  बच्चों के कुपोषण एवं पौष्टिक व्यंजन पर प्रदर्शनी का आयोजन पंचायत समिति परिसर में करना तथा तिथि निर्धारण अपने स्तर पर करना। प्रदर्शनी में स्लाईड्स एवं चल चित्रों का भी प्रयोग करना। खाद्य एवं पोषाहार से स्वास्थ्य सुरक्षा एवं रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी। मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिस पर पोषाहार सप्ताह में जहॉ एम.सी.एच.एन.डे. आयोजित होना है, वहीं लेख, नारे, चार्ट, कहानी, व्यंजन की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन आंगन बाडी केन्द्र पर किशोर एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की जायेगी। कार्यशाला में पत्रकारों सहित सीएमएचओ नरसिंहदान बीठू, आरडीडी, केयर संस्थान के तपन, कोलायत के सीडीपीओं रामप्रसाद हर्ष महिला अभिकरण के अधिकारी जगदीश शर्मा एवं प्रेमनारायण सेवग ने वार्ता में विशेष सहयोग प्रदान किया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com
Top Story of The Day
Latest Articles

People at Bikaner paying tribute with candle light to martyrs of Mumbai terrorist attack

Be our business partner

Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com