KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


लाखों का माल बरामद, कोई गिरफ्तार नही
1 Sep 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


विवेक वैष्णव

चित्तौडगढ, एक एल्यूमिनियम निर्मात्री कम्पनी की ओर से रायपुर (छत्तीसगढ) से जयपुर (राजस्थान) के लिए भेजे गए एल्यूमिनियम कॉईल के बण्डल बीच रास्ते से गायब होने पर सोमवार को भीलवाडा तथा चित्तौडगढ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाही के दौरान चन्देरिया थाना क्षेत्र के कसाराखेडी गांव से कुछ बण्डल बरामद किए। पुलिस ने अभी तक किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होना बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत एल्यूमिनियम कार्पोरेशन के स्थानीय प्रतिनिधि ने प्रतापनगर भीलवाडा को अवगत कराया कि उनके कोर्बा प्लान्ट से आठ अगस्त को रायपुर (छत्तीसगढ) से जयपुर के लिए 15 बंडल एल्यूमिनियम कोईल के जिनकी अनुमानित लागत लगभग 56 लाख रूपए बताई जाती है, को ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन इण्डिया के माध्यम से भेजा गया, जो 13-14 अगस्त तक जयपुर पहुंचना था। लेकिन तय समय में नही पहुंचने पर कम्पनी वालों ने अपने स्तर पर जानकारी एकत्र की गई। जानकारी के अनुसार उक्त माल भीलवाडा से रजिस्टर्ड एक ट्रक आर. जे. 06 जी. ए. 1669 के माध्यम से भेजा गया। इस पर भीलवाडा पुलिस को उक्त गाडी के सम्बन्ध में सूचना देकर प्रकरण दर्ज कराया गया। भीलवाडा पुलिस ने तफ्तीश में उक्त नंबर फर्जी पाए गए। तफ्तीश में सामने आया कि उक्त गाडी नंबर पुरूषोत्तम एवं राजू शर्मा सहित चार व्यक्तियों द्वारा उपयोग में लाकर मौ. हुसैन निवासी भीलवाडा का ड्राइविंग लाइसेन्स काम में Stolen alluminium Wire worth Rs56Lacs Seized in Chithaurgar लिया गया। ड्राइविंग लाइसेन्स एवं अन्य जानकारी की तफ्तीश के बाद प्रतापनगर भीलवाडा का तीन सदस्यीय एक दल ए.एस.आई राजकुमार के नेतृत्व में रविवार को चंदेरिया पुलिस थाना पहुंच मामला बताया। इस पर चंदेरिया पुलिस तथा प्रतापनगर पुलिस के संयुक्त दल ने जानकारी के अनुसार कसाराखेडी गांव के जगदीश पिता माधुलाल शर्मा (सुखवाल) के फार्म हाऊस में तलाशी ली। फार्म हाऊस के खाली भूखण्ड के एक कोने को जब खोदकर देखा गया तो एक बंडल नजर आया। इस पर सोमवार सुबह एक जे.सी.बी. तथा एक क्रेन लगाकर सम्पूर्ण क्षेत्र की खुदाई की गई । खुदाई के दौरान कुल आठ बंडल एल्यूमिनियम काईल के पाए गए। शेष सात बंडलों का अभी तक कोई पता नही लग पाया है। पुलिस शेष माल की बरामदगी तथा अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार रक्षाबन्धन के दूसरे दिन 17 अगस्त को जगदीश शर्मा के फार्म हाऊस में जे.सी.बी. से खुदाई को देख जब ग्रामीणों ने जगदीश से पूछा तो उसने बताया कि वह कृषि एवं अन्य घरेलु कार्य के लिए उक्त खुदाई कर रहा है। उसके बाद उक्त स्थान पर ये तार के बंडल कब और कैसे पहुंचे, इसके बारे कोई ग्रामीण बताने को तैयार नही है। ग्रामीणों के अनुसार फार्म हाऊस मालिक जगदीश तथा उसके दोनो पुत्र नारायण एवं मुकेश गांव से फरार है।
रविवार शाम प्रतापनगर-भीलवाडा के ए.एस.आई राजकुमार सहित तीन सदस्यीय दल को लेकर भारत एल्यूमिनियम कार्पोरेशन कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे तथा उन्हे सूचना दी कि उनकी जानकारी के मुताबिक चन्देरिया थानान्तर्गत कसाराखेडी में जगदीश शर्मा (सुखवाल) के बाडे में उनकी कम्पनी से चोरी गए एल्युमिनियम काईल के बंडल दबा रखे है। पुलिस ने वहां जाकर एक कोने को खुदाकर देखा गया तो एक बंडल का तार हाथ में आया। इस पर सोमवार सुबह एक जे.सी.बी. तथा एक क्रेन की मदद से बाडे का खुदवाया गया। खुदाई के दौरान कुल आठ बंडल बरामद किए गए, शेष माल तथा अभियुक्तों की तलाश जारी है।
गुलाबसिंह राठौड, चंदेरिया पुलिस थानाधिकारी




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Chhitaugarh Crime News Rs.56 Alluminium Stolen

Pelagian Dictionary

माल
बरामद
कोई
गिरफ्तार
नही


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bollywood Actor - Akshay Kumar


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares