अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी
1 Sep
2009
बुधवार को धरना स्थल से वाहन रैली
बीकानेर, हाईकोर्ट बैच की स्थापना की मांग लेकर अधिवक्ताओं की हडताल वे क्रमिक अनशन जारी है। हाईकोर्ट की बैच की स्थापना को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को जो अधिवक्ता अनशन पर बैठे थे उनको मंगलवार को अर्जुनराम मेघवाल ने ज्युस पीलाकर अनशन तुडवाया। इसके चलते सात दूसरे अधिवक्ता और क्रमिक अनशन पर बैठे है। बैठने वालों में दिलीप सिहं सौलंकी, रविशंकर भाटी, रूपेन्द्रसिहं राठौड, उमेशचन्द्र जागीड, हनुमानसिहं राजपुरोहित, चन्द्रकान्ता शर्मा, दीपक वर्मा थे। इन अधिवक्ताओं को बुधवार को खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ ज्यस पिलाकर अनशन से उठायेगें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया की हडताल के चलते बुधवार को धरना स्थल से वाहन रैली निकाली जायेगी। रैली धरना स्थल से मेजरपूर्ण सिहं अम्बेडकर सकि्रर्ल स्टेशन रोड, रानी बाजार पुल, गोगागेट सर्किल, पुरानी जेल घुमचक्कर, आचार्य का चौक, मोहता चौक, केएमरोड आदि मार्ग से गुजरती हुई धरना स्थल तक पहुंचेगी। पुरोहित ने बताया कि मांग को उचित बताते हुए। कई सगंठनो का समर्थन लगातार मिल रहा है।
|