आदर्श मौहल्ला युवा समिति के तत्त्वाधान मे बीस सीतम्बर को पुष्करण स्कुल मे जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा जायेगा।
समिति सचिव अशोक व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गो मे आयोजित होगी जिसमे कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थि जुनियर वर्ग मे व कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थि सीनियर वर्ग मे भाग लेंगे। व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे लगभग एक हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।
प्रतियोगिता के दोनो वर्गो के प्रथम व द्वितीय विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिये जायगे तथा पहले पन्द्रह स्थान पर आने वालो को सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता के लिए आवनेदन पत्र व्यासों के चौक मे पीजी जनरल स्टोर, पुष्करणा स्कूल के पास पटौदी की दुकान तथा एनआर जनरल स्टोर, साले की होली मे उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता फॉर्म के साथ प्रश्न बैंक निःशुल्क दिया जायेगा।