बीकानेर, शहर में इन दिनो मेलों का दौर जारी है सीसा भैरू, कोडमदेसर का मेला बुधवार को भरा जायेगा। तीन दिवसीय चलने वाले मेले का आयोजन भैरू भक्त मण्डल पारीक चौक सोनगिरी कुआं, डागा चौक अनेक स्थानों से लोगो का बाबा भैरूनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेगें। शहर के साथ-साथ नापासर, नौखा ग्रामिण क्षेत्रों से पैदल यात्री जत्थों के साथ भैरूनाथ के जयकारे के साथ सीसाभैरव व कोडमदेसर धाम पहुचेगें। मंदिर सीसा भैरव सीमिती के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि पैदल यात्रियों के सेवार्थ विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा गांव बच्छासर, कोलासर आदि जगह सेवादार अपनी सेवा देगें। इसी दौरान बुधवार को सुबह मंदिर परिसर में भैरव यज्ञ का आयोजन विधि विधान से होगा। जिसमें कई जोडे बैठकर आहुतियां देगे। भैरूनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी मेले के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर पारीक चौक जस्सुसर गेट मेले के लिए विशेष बस रवाना होगी। मेले में सुरक्षा के लिए शांती व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की उचित व्यवस्था की गई है।