बीकानेर, महाराजा गंगासिहं महाविधालय इस वर्ष की परीक्षा की कॉपी जांच में बरती गई लापरवाही के कारण सैकडो छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड किया। आज महाविधालय की अनियमिताओं के कारण नियमित और स्वयपाठी छात्र-छात्राओं को हानी हुई है। विवि द्वारा घोषित परिणामों में परीक्षा दिये जाने के बावजुद कई विधार्थीयों को अनुपस्थित दिखाये गये है। सैकडो विधार्थीयों के विषयो में ० से २ अंक तक दिए गए है। विवि द्वारा घोषित परिणामों में बरती गई लापरवाही से परेशान विधार्थीयों द्वारा कई दिनों से कॉपी पुनः जॉच करवाने की मांग को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा मांगो को नहीं माने जाने और ठोस आश्वासन नहीं मिलने से आक्रोशित विधार्थियों ने अपना आन्दोलन तेज किया है। एसएसआई के नेतृत्व में सोमवार को भी विवि का कार्य ठप करवाया गया था। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह ११ बजे महारानी सुदर्शना बालिका महाविधालय में एसएसआई की छात्राओं ने शेक्षणिक कार्य बंद करवा दिया। उसके बाद संगठित होकर महाराजा गंगासिह विवि पहुंची। यहां विभिन्न महाविधालय के तथा स्वयंपाठी छात्र-छात्राऐ मोजुद थी। सभी ने एक साथ मिलकर महाविधालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा कुलसचिव भवन को बन्द कर दिया। मौकें को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस जाब्तों की व्यवस्था की गई। गंगाशहर थानाधिकारी देवेन्द्र बिशनोई जाब्ते के साथ मोजुद थे।