प्रगति मैदान में व्यवसायिक मेले का आयोजन
1 Oct
2007
हनुमानगढ, १ अक्टूबर । खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं विभिन्न उत्पादों से नागरिकों को परिचित कराने आदि के लिए आईटीपीओ द्वारा १४ से २७ सितम्बर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में व्यवसायिक मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री पी.एन. शर्मा ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में इकाईयों के भाग लेने के लिए जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्फ किया जा सकता है।
|