बीकानेर सवादंदाता १ अक्टूबर - वृद्ध दिवस पर एक वृद्ध अपने पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की करते हुऐ, अनिषिचत कालीन धरने पर परिवार समेत बैठ गया । फडबाजार गाडा युनियन के नेता मोहम्मद आशिक हुसैन की हत्या चार माह पूर्व दिन दहाडे फडबाजार में पारिवारिक जमीन झगडे के कारण कर दी गई थी। आज चार माह बीत जाने के बावजूद कोटगेट थाने में मामला दर्ज है लेकिन पुलिश प्रशासन द्धारा अभी तक हत्यारों को पकडा नहीं जा सका । इसी माँग को लेकर आशिक हुसैन के पारिवारिक सदस्यों तथा गाडा युनियन के लोगों द्धारा फडबाजार से जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। और पुलिश प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की गई तथा प्रदर्शन के बाद पारिवारिक सदस्य धरने पर बैठ गये। उन्होंनें कहा कि जब तक आशिक के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा वह धरने पर रहेगे।