गांधी जयन्ती को अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में मनाने के निर्देश
1 Oct
2007
डूंगरपुर ०१ अक्टूबर/जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मनोज शर्मा ने गांधी जयन्ती को प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देशों में उन्होंने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि इस अवसर पर विद्यालयों में प्रभात फेरी, श्रमदान, सामुदायिक प्रार्थना सभा, छात्र-शिक्षक सम्मिलित प्रतिज्ञा/शपथ, सेवाकार्य तथा गांधीजी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रतियोगिताएं व नाटिकाएं आयोजित की जावें। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित शपथ को दिलवाने के भी निर्देश दिए हैं।
|