बीकानेर सवादंदाता १ अक्टूबर - धर्मनगरी बीकानेर के बाबा रामदेव पार्क, भट्टोलाई तलाई पर 111 अखण्ड रामचरित्र मानस पाठ ज्ञान यज्ञ महोत्सव का रजत (२५वाँ) महोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि गौ सेवक दूलाराम कुलरिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता लालेष्वर महादेव मंदिर शिव मठ शिवबाडी के अधिश्ठाता संवित सोमगिरि जी महाराज ने की। महाराज श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीकानेर शहर की पष्चिम दिशा जो छोटी काशी के नाम से विख्यात उसको नमन करते हुए धनीनाथगिरि मठ पंच मंदिर के ब्रह्मलीन महाराज श्री सोमेष्वरानन्द भारती जी का आशीर्वाद है , वो आज ब्रह्म रूप में यहां विद्यमान है समस्त वेद उपनिशद रामचरित्रमानस में सार हैं उन्होने अपने प्रवचन में बतलाया कि कूप मन्डूक बनने से कुछ नहीं होगा। ज्ञान यज्ञ महोत्सव के संयोजक नरेश पुरोहित ने गत व आगामी मानस पाठों का विवरण पेश करते हुए युवा पीढी द्धारा इस कार्यक्रम में सहभागिता की तहदिल से प्रंशसा की । कार्यक्रम में ५-२० वर्श के बच्चों व महिलाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए ५१ मानसी पाठकों का चयन कर उन्हे स्मृति चिन्ह व प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस आयजन में पवन पुरोहित, शिवाजी सेवग, सीताराम स्वामी सोमनाथ, किरायत, जितेन्द्र पुरोहित, विजय वर्मा, गणेश पंवार, शिवाजी सोलंकी, विश्णुदत्त रंगा, शंकर चूरा, मनोहर स्वामी, शिवरतन जी स्वामी सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा एवं महेन्द्र चूरा ने किया।