समाज कल्याण सप्ताह के तहत आज अनुसूचित जाति कल्याण दिवस
1 Oct
2007
चिकित्सा जांच व छूआछूत उन्मूलन पर विचार गोष्ठी
हनुमानगढ,१ अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में समाज कल्याण सप्ताह के तहत समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए जन मानस तैयार करने तथा इन वर्गों में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर स्वच्छ समाज की संरचना करने के उद्देश्य से आयोजित कर जा रही विभिन्न गतिविधियों के तहत मंगलवार को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्री सुमेरसिंह श्योराण ने बताया कि इसके हनुमानगढ टाऊन के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में प्रातः ६ बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर तीन बज जंक्शन के सुरेशिया स्थित शहीद भगतसिंह नगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्नह मिलन, अनुसूचित जाति व्यक्तियों की चिकित्सा जांच, छूआछूत उन्मूलन पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी। इसके अलावा वृद्ध तथा अशक्त व्यक्तियं की पेंशन आवेदन पत्र तैयार करावाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बुधवार ३ अक्टूबर को अपराध सुधार दिवस के रुप में मनाया जाएगा । जिला कारागृह में दोपहर ३ बजे से विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण,कैदियों की समस्याओं पर विचार गष्ठी, कैदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी कर निपटारे में सहायता के अलावा कैदियों को उनके परिवारों से मिलाया जाएगा।
|