साठ से सत्तर प्रतिशत रेल विद्युत से चलती है- जितेन्द्र सिहं
1 Oct
2009
बीकानेर, नार्थ रेलवे एम्लाईज युनियन के सांतवें वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री डॉ जितेन्द्र सिहं विशिष्ट अतिथि दुलाराम कुलरिया रेल मजदूर आन्दोलन के अग्रणी नेता कॉमरेड शिव गोपाल मिश्र, सांसद अर्जुनराम मेघवाल, डॉ एमपी पुनिया इस मौकें पर ऊर्जा मंत्री जितेन्द्र सिहं ने बताया कि आज भी भारत के रेल इंजन विदेशों में चलाये जाते है। और सभी विदेश रेल घाटे में चल रही है लेकिन भारतीय रेल आज तक कभी घाटे में नहीं गई क्योकि रेल कर्मचारी अपनी लगन और मेहनत से कार्य करते है। इसलिए इनको अपना हक मिलना चाहिए। उन्होनें कहा कि हिन्दुस्तान गरीब देश है। राजस्थान सरकार ने अकाल से निपटने के लिए चार करोड पच्चिस लाख रूपये रखे गये है। केन्द्र सरकार ने नरेगा के माध्यम से नौ हजार पांच सौ करोड रूपये दिये है। देश में साठ से सत्तर प्रतिशत रेलगाडयां ऊर्जा से संचलित होती है। इसलिए सरकार पूरा ध्यान ऊर्जा पर दे रही है। क्योकि आधे से ज्यादा रेलगाडयां बडे नगरों में ऊर्जा से चलती है। आज पूरे भारत में दो सौ पच्चिस राज्य अकाल से ग्रस्त है। ऊर्जा के लिए सरकार अपने स्तर का भरसक प्रयास कर रही है कि राजस्थान में ऊर्जा की कमी नही आई। इस मौकें पर रेलवे एम्पलाईज का पुस्तक विमोचन भी किया गया।
|