बीकानेर, पिछले कुछ महिनों से सुस्ती से गुजर रहा सर्राफा बाजार, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सर्राफा बाजार में फिर से रौनक देखने को मिल सकती है। क्योकि त्यौहारों का सीजन शुरू होने के बाद ज्वैलरी के उम्मीद और बढी है। इस बीच सावों आदि का दौंर नहीं रहने से सर्राफा बाजार में मंदी का असर देखा गया था। लेकिन शारदीय नवरात्रा के शरू से त्यौहारों वह सावों को देखते हुए रौनक बढी है। कुछ दिनों पूर्व सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल के कारण सर्राफा बाजार की गति धीमी हो गई थी। दुकानों पर भीड न के बराबर नजर आती थी। लेकिन सोने-चांदी के भाव में थोडी कमी से दुकानदारों के चेहरें पर रौनक बढी है। दिपावली के त्यौहार को देखते हुए दूकानों पर भी भीड दिखने लगी है। शुभ दिनों की शुरूआत एवं कुछ दिनों के बाद सावों का दौर शुरू होने वाला है। इस कारण लोग फिर आभुषणों की खरीददारी के लिए आकृषित हो रहे है। करवां चौथ और धनतेरस के त्यौहार को देखते हुये। सर्राफा व्यवसायों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है इसके चलते कुछ दूकानदारों ने गहनों के नए डजाइनों का सग्रह पहले से ही शुरू कर दिया है। लेकिन कुछ दूकानदारों का मानना है कि अब पहले की तरह गहनें बनवाने में लोगों का विश्वास कम है, इसी वजह से रेडिमेड आभुषणों की मांग बाजार में तेजी से बढ रही है। सर्राफा व्यवसायी मेघराज का मानना है कि ब्रिकी में तेजी का दौर आने वाले दिनों में और रफतार पकडेगा। इस बीच सोने-चांदी के दामों में आई नरमी भी ब्रिकी को बढाने में अहम भूमिका निभाई है।