बीकानेर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रान्तव्यापी आहृान के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदेश के सभी सवंर्ग के शिक्षको को लम्बित समस्याओं के निस्तारण न होने संवादहीनता रखने सर्व शिक्षा अभियान के विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों के वेतन व एरियर का बजट आवंटन पातेय वेतन के नाम पर पद विरूद स्थानान्तरण कर शिक्षकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आदेशों की कि्रयान्विति पर रोक लगने के आधार पर मानदण्ड नहीं बनाने के विरोध में एक दिन का साकेतिंक धरना प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर हर्ष व प्रदेश मंत्री रवि आचार्य के नेतृत्व में दिया गया। शिक्षको सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री रवि आचार्य ने कहा कि विभाग शिक्षकों की डीपीसी न कर पातेय वेतन पर तथाकथित पदोन्नति कर मध्य सत्र में शिक्षकों की मानसिक रूप से प्रताडत कर रहा है। जिस कारण से सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था चौंपट हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर हर्ष ने कहा कि सरकार विभाग के निर्णयों में प्रभावी शिक्षक संगठनों की राय को दरकिनार करते हुए शिक्षकों को संघर्ष करने लिए मजबुर कर रही है सरकार सर्व शिक्षा अभियान के पदों पर शिक्षकों को पदस्थापित कर रही है। परन्तु उनके वेतन अथवा एरियर के समबन्ध में बजट को आवंटन नहीं कर उनके साथ अन्याय कर रही है। जिसे शिक्षक कभी भी सहन नहीं करेगें। नव क्रमोन्नत विद्यालयों ने पदों का आवंटन सरकार अभि तक नहीं कर पायी है। जिससे उन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को मिलने वाले मकान किराये से वंचित रहना पड रहा है। इस मौकें पर नौखा मंत्री ओमप्रकाश बिशनोई श्री डुगरगढ अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा आदि शिक्षक नेताओं ने भी सम्बोधित किया।