मैनेजमेंट एकाउंटींग - एमबीए पुस्तक का हुआ लोकार्पण
1 Nov
2007
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के एम बी ए के प्रथम सेमेस्टर के विषय मेनेजमेंट एकाउटिंग का समस्त पाठयक्रम समाहित किए है।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
बीकानेर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के प्रबंध विभाग के व्याख्याता डॉ गिरिराज किराडू एवं कॉमर्स कॉलेज जयपुर के प्राचार्य प्रों एन पी अग्रवाल द्वारा एम बी ए पाठयक्रम के लिए लिखित मेनेजमेंट एकाउंटिंग पुस्तक का लोकापर्ण राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के प्रबंध संकाय एम बी ए के डीन एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डॉ एम पी पुनिया व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला द्वारा किया गया।
प्राचार्य प्रो एम पी पुनिया ने डॉ गिरिराज के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि यह पुस्तक राजस्थान की एक मात्र ऐसी पुस्तक है जो राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के एम बी ए के प्रथम सेमेस्टर के विषय मेनेजमेंट एकाउटिंग का समस्त पाठयक्रम समाहित किए है। उन्होंने इसे युवा लेखकीय वर्ग की श्शानदार शुरआत बताते हुए शिक्षा जगत में महाविद्यालय के अंशदान के प्रति कटिबद्दता स्वीकार की । डॉ पुनिया ने बताया कि अति अल्प समय में डॉ गिरिराज की तृतीय पुस्तक का आगमन न केवल इनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है वरन समस्त महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। डॉ पुनिया ने बताया कि नया पाठयक्रम प्रथम बार ही शामिल किया गया है। इससे एमबीए पश्चात भारतीय वातावरण में निर्णयन हेतु मार्गदर्शित करता रहेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जनार्दन कल्ला ने बताया कि बीकानेर जोकि छोटी काशी के नाम से जाना जाता है अब अपनी पारंपरिक छवि के साथ साथं तकनीकी शिक्षा में भी अग्रणी होता जा रहा है जिससे आने वाला समय निश्चित ही बीकानेर मे एमबीए जैसे रोजगार परक पाठयक्रमों के माध्यम से नव युवकों को समय की मांग के साथ आगे बढनें में सहायक होगा। डॉ गिरिराज किराडू ने इस पुस्तक को अपनी स्वर्गीय बहन श्रीमती सरोज कल्ला को समर्पित की। डॉ गिरिराज ने बताया कि यह पुस्तक राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा से संबधित समस्त महाविद्यालयों में अनुशंसित हो चूकी है एवं इसके दूसरे भाग हेतु कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है डॉ गिरिराज ने इस पुस्तक के प्रकाशक श्री सुमित चाण्डक एवं महाविद्यालय के रजिस्टरार श्री संजय सिंह राठौड के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। पुस्तक संबंधित अधिक जानकारी उनकी वेब साइट ऐक्सिलेंट गुरू डॉट कॉम से भी ले सकते है ।
|