बीकानेर 2 जनवरी। हिन्दी खेल पत्रकारिता के स्थापित हस्ताक्षर रहे स्व रमेश आचार्य की स्मृति में द्वितीय रमेश आचार्य नेशनल स्पोटर्स जर्नलिज्म अवार्ड इस बार 18 जनवरी को दिया जाएगा।
फाउंडेशन के चैयरमेन एस एल हर्ष ने बताया कि रमेश आचार्य नेशनल स्पोर्टर्स जर्नलिज्म अवार्ड के लिए इस बार १२ जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के रूप में ११ हजार रूपए नकद दिए जाएंगे। साथ ही शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए देशभर के सभी खेल पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। खेल लेखन हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में हो सकता है।
गत वर्ष यह पुरस्कार जनसत्ता के खेल पत्रकार बृजेंद्र पाण्डे को दिया गया था। दूसरे पुरस्कार के लिए अब तक 12 आवेदन फाउंडेशन को मिल चुके हैं। 12 जनवरी तक मिलने वाले आवेदनों में से समिति चयन करेगी। आवेदन ऑन लाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए www.rameshacharya.com पर आवेदन किया जा सकता है। डाक से रमेश आचार्य फाउंडेशन, द्वारा एस एल हर्ष वकीलों की गली बीकानेर पर भी आवेदन किया जा सकता है।