महिला जागृति सम्मेलन के लिये बांटे पीले चावल
2 Jan
2010

बीकानेर अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद युवा प्रकोष्ठ द्वारा कल दोपहर 1 बजे ओझा सत्संग भवन में आयोजित होने वाले महिला जागृति सम्मेलन के लिये महिलाओं के विभिन्न दलों ने शहर के वार्डों व पुष्करणा समाज बाहुल्य क्षेत्रों में जनसंफ कर पीले चावल के साथ सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। सम्मेलन में समाज की महिला चिकित्सक, शिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता व गृहणियां भाग लेगी। सामूहिक सावा समारोह संयोजक भंवर पुरोहित ने बताया कि पंडित जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा के सान्निध्य में होने वाले इस सम्मेलन में महिलाओं से सामूहिक सावा हेतु हामी भरने पर विचार किया जायेगा। युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि सम्मेलन की संयोजिका इंदिरा देवी व्यास, डॉ.चेतना आचार्य, श्रीमती कविता व्यास, श्रीमती विमला आचार्य, श्रीमती आरती आचार्य, पार्षद राजकुमारी आचार्य, पार्षद सुषमा व्यास, करूणा पुरोहित, बिन्दू कल्ला, जसोदा देवी, विमला जोशी, दुर्गादेवी पुरोहित, प्रमिला व्यास, पुष्पा व्यास, सीमा आचार्य, मंजू छंगाणी, प्रभा बिस्सा, अंजू आचार्य, संतोष छंगाणी, प्रमिला पुरोहित सहित अनेक महिलाओं ने घर-घर जनसंफ कर सम्मेलन में भागीदारी निभाने की अपील की। पार्षद दुर्गादास छंगाणी, किशोर आचार्य, नटवर पुरोहित समेत जनप्रतिनिधि भी सम्मेलन को सफल बनाने के लिये लोगों से संफ साध रहे है। युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.जी. बिस्सा ने कहा कि सामूहिक सावा की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि सामूहिक सावा एक छत्त के नीचे होना चाहिए। इससे पूर्व 10 अक्टूबर को एक विशाल सम्मेलन कर सभी से सकारात्मक सुझाव लिये जायेंगे।
|