इंटरनेट पर एकाउंट खोलते समय पासवर्ड चुनना और उसे याद रखना सबसे भारी काम लगता है। आम तौर पर पासवर्ड के लिए ऐसे शब्दों को चुना जाता है जो आसान हों। लोगों की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले 370 शब्दों के पासवर्ड बनाने पर पाबंदी लगा दी है। इन प्रतिबंधित पासवर्ड की सूची साइट पर डाली गई है। प्रतिबंधित पासवर्डो में 123456, पासवर्ड1, कारों के नाम, जैसे-फेरारी, फुटबाल टीम के नाम, जैसे-चेल्सा, अर्सेनल आदि के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। कुछ लोग हिट हालीवुड फिल्मों के नाम पर भी अपना पासवर्ड रखते हैं। इन्हें भी प्रतिबंधित किया गया है।ब्रिटेन में हुए शोध के मुताबिक ज्यादातर लोग बैंकिंग, शापिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट के लिए लोग एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं। शोध के मुताबिक हर पांच में से एक व्यक्ति अपना पासवर्ड कुत्ते के नाम पर रखता है