बीकानेर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सहित यातायात नियमों का जान बूझकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष कार्यवाही के लिये 4 जनवरी से सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा। हर वर्ष 4 जनवरी से 10 जनवरी तक मनाये जाने वाले सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस की जिला शाखा के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, गाडी की लाईट काली करने तथा नम्बर प्लेट पर नम्बर अंकित करने जैसी सलाह दी जायेगी। साथ ही ऊंटगाडों व वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिये भी प्रेरित किया जायेगा। पेम्पलेट्स के जरिये आमजन को यह बताया जायेगा कि हेलमेट न पहनने से क्या नुकसान होता है। इसके अतिरिक्त स्कूल व कॉलेजों में भी यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी। विभिन्न चौराहों पर लोगों को लाईट्स के उपयोगिता के बारे में बताया जायेगा। कल कलेक्ट्रेट सभागर में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, नगर विकास न्यास सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की चार जनवरी से सडक सुरक्षा सप्ताह की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जिला कलेक्टर श्रेया गुहा ने कहा कि सप्ताह के दौरान यातायात नियमों की जानकारी देने वाले स्लोगन सार्वजानिक स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी,प्रादेशिक परिवहन अधिकारी से कहा कि सप्ताह में स्कूली व महाविधालय में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताए जाए। सप्ताह के तहत मुख्य मार्गो पर बैनर लगाने,स्टीकर लगाने,प्रचार सामग्री का वितरण करवाने, बिना नंबर प्लेट वाहनों की जांच करने पर जोर दिया।