नई दिल्ली। देश के जाने-माने रियल इस्टेट डेवलपर्स बेस्ट समूह की एक इकाई बेस्ट सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्रा. लि. ने पंजाब के षीघ्र गति से उभरते व्यवसायिक षहर भटिंडा के बीचों बीच एक नई योजना ’’बेस्ट सिटी सेंटर‘‘ को फरवरी २००८ के अंत तक कार्यांन्वित करने की घोषणा की है।
भटिंडा को व्यवसायिक दृश्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए बेस्ट ने साढे चार एकड के इस भूखण्ड को एक आंबटन मुकाबले में १८४ करोड रुपये की बोली लगाकर खरीदा, जिसकी धरोहर राशि १३५ करोड रुपये थी। इस जगह पर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए बेस्ट समूह एक १६-१७ मंजला पांच सितारा होटल का निर्माण करेगा, जिसमें लगभग १५० अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कमरों की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही एक त्रिस्तरीय कार पार्किंग भी बनेगी, जिसमें एक हजार से अधिक कारों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। भटिंडा डेवलपमेंट अथोरिटी के अनुसार १८४ करोड रुपये की लागत से खरीदा गया साढे चार एकड का यह टुकडा संभवतः अब तक की पंजाब राज्य में खरीदी गई भूसंपति में सबसे उॅंंची बोली पर हासिल किया गया है।
होटल के साथ ही एक मॉल तथा चार स्कि्रन मल्टीप्लेक्स सिनेमा भी होगा, जिसके अलावा एक लाख वर्ग फुट का एक मनोरंजन जोन और एक लाख वर्ग फुट की ही एक हाईपर मार्केट, फूडकोर्ट और तीन-चार भव्य षोरुम भी खोले जाएंगे। इस महायोजना को पंजाब अरबन डेवलपमेंट अथोरिटी से पहले ही स्वीकृति प्राप्त है। स्थानीय आर्किटेक्ट कंपनी फोर्थ डाईमेंषन की तकनीकि सलाह और डिजाइन सपोर्ट को साकार करने के लिए विष्वस्तरीय सिंगापुर स्थित फर्म टीम थ्री को अनुबंधित किया गया है।
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की व्याख्या करते हुए बेस्ट समूह के मैनेजंग डायरेक्टर श्री हरजीत सिंह अरोडा ने कहा कि ’’हम सबसे अलग हैं क्योकि हम उतम है और सही वक्त अपने कार्यो को पूरा करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य रहा है और इस परियोजना के पूर्ण होने पर हमारा विष्वस्तर का एक पांच सितारा होटल बनाने का सपना भी साकार हो जाएगा। यह सारी योजना अगले दो वर्श में पूरी हो जाने की आषा है‘‘।
श्री अरोडा के अनुसार बेस्ट सिटी सेंटर के लिए पंजाब में तेजी से व्यवसायिक दृष्टि से उभरते भंटंडा से अच्छी ओर कोई जगह हो ही नहीं सकती, क्योंकि पांच लाख से भी कम जनसंख्या वाला यह जिला लगभग १२ दूसरे छोटे पर महत्वपूर्ण शहरों से घिरा है और यहीं पर १८ हजार करोड रुपये की लागत वाली एक विश्वस्तरीय रिफाइनरी और एक बहुत बडा स्टील प्लांट भी लगाया जा रहा है। मितल-एच.पी.सी.एल. संयुक्त प्रोजेक्ट गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी लि. सन २०१० तक चालू हो जाएगी। पिछले वर्ष भटिंडा ने लगभग २० हजार करोड रुपये का निवेश प्राप्त किया।
श्री अरोडा के कथनानुसार ’’भटिंडा में बेस्ट सिटी सेंटर २०१० तक नया व्यवसायिक इतिहास रचने को तैयार हो जाएगा‘‘। गत ८ दिसम्बर २००७ को पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर भटिंडा में ही ५२ एकड में एक विश्वस्तरीय कि्रकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की है। भटिंडा उत्तरी भारत में अपनी सबसे बडी अनाज और कपास तथा अंगूर की बडी मंडियों के रुप में भी विशेष रुप से प्रसिद्व है। शीघ्र ही यहां पर एक आई.आई.टी. ओर एक आई.आई.एम. स्थापित करने की भी राज्य सरकार की योजना है।
प्ंाजाब सरकार ने केन्द्रीय सरकार से राज्य में दो बडे नागरिक हवाई अड्डे, भटिंडा में भिसीयाना और लुधियाना में साहनेवाल, में स्थापित करने की अनुमति भी मांगी है। यह हवाई अड्डे बनने के बाद भटिंडा व्यवसायिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। भंटंडा के अलावा बेस्ट समूह दिल्ली, पानीपत ओर लुधियाना में भी पूर्णतय सकि्रय है और १० से ज्यादा परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
बेस्ट समूह की स्थापना १९९२ में हुई थी। इस कंपनी को आई.एस.ओ. ९००१ः२००१ की मान्यता प्राप्त है। कंपनी के प्रबंध निदेशक हरजीत सिंह अरोडा के नेतृत्व में बेस्ट ने अपनी प्रतिश्ठित पहचान कायम की है। उनके कुशल नेतृत्व में बेस्ट समूह के रियल इस्टेट डवेलपमेंट के निर्माण कार्यो में उल्लेखनीय कामयाबियां हासिल की हैं और लगातार यह सार्थक और व्यवस्थित प्रगति की उंचाइयों को छू रहा है।