श्रीगंगानगर, (लक्ष्मीकान्त शर्मा) वाणिज्य कर विभाग के उडन दस्ते के प्रभारी एसीटीओ से मारपीट के सिलसिले में जवाहरनगर पुलिस ने धारा 332, 341 व 143 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना अबोहर बाईपास पर हुई थी। एसटीओ महेन्द्र कुमार पुत्र हनुणताराम छिम्पा ने रिपोर्ट दी कि वो गश्त पर थे कि कैन्टर आरजे 13 जीए 1046 को उनकी जीप के आगे खडा कर दिया। कैन्टर से राजेन्द्र दलाल ट्रासंपोर्टर, उसका लडका सिकंदर, चालक सुभाष बिश्ा*ोई, रामजीलाल व दो-तीन अन्य उतरे। दन लोगों ने जीप का बोनट उठाकर जीप का इंजन बंद कर दिया और उससे धक्का-मुक्की व मारपीट की।
छावनी में फांसी लगाईः साधुवाली छावनी में आज गणपत सुंडा पुत्र शिवबख्श ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है।
आदतन अपराधी पांबदः चहल चौक क्षेत्र में रहने वाले कश्मीरीलाल पुत्र चंदाराम खाती का पुलिस ने धारा 110 के तहत चालान किया है। उसे आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कश्मीरीलाल को हाल ही में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सेना भर्ती में दौडते गिरे युवकः सेना की भर्ती के लिए गंगासिंह स्टेडियम में दौड लगाते दो युवक गिर पडे। इन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गांव मन्नीवाली निवासी सुभाष पुत्र गोपीराम की गिरने से टांग टूट गई। गांव बांडा निवासी सुभाष पुत्र ओमप्रकाश जमीन पर गिर पडा और बेहोश हो गया। दोनों को अस्पताल लाया गया।