नई दिल्ली,२ अप्रेल,०८। भारतीय प्रशासनिकए पुलिस और वन सेवा के दिल्ली स्थित राजस्थान केडर और अन्य सेवाओं के अधिकारियों ने मंगलवार को आवासीय आयुक्त कार्यालय,बीकानेर हाउस में एक शोक सभा आयोजित कर राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिाकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भरत राम मीणा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।
शोक सभा में श्री मीणा के बैच १९८२ के अन्य राज्यों के साथी अधिकारी भी मौजूद थे । उपस्थित अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और एक शोक प्रस्ताव पारित कर श्री मीणा की धर्मपत्नी श्रीमती श्रवण देवी को शोक सन्देश भिजवाया ।
श्री मीणा का सोमवार को देर रात जयपुर के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया था । वे करीब ५७ वर्ष के थे। उनका आज मंगलवार को अलवर जिले के थानागाजी तहसील के द्वारापुर गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया । अंतिम सस्कार से पहले मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने श्री मीणा के पैतृक गांव द्वारापुर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी एवं उनके परिवार वाल को सान्त्वना दी ।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के १९८२ बैच के अधिकारी रहे श्री मीणा ने निम्बाहेडा व दौसा के एस.डी.एम. और डूंगरपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर(विकास) के रुप में अपने केरियर की शुरुआत की थी । वे अदिवासी बहुल्य बांसवाडा जिले के जिला कलक्टर और कोटा में संभागीय आयुक्त भी रहे । श्री मीणा ने गंगापुर स्पीनिंग मिल के प्रबन्ध निदेशक,राजफैड के प्रशासक और इंदिरागांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर के निदेशक पद की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया ।
देहांत से पूर्व श्री मीणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिाकी विभाग के प्रमुख सचिव पद पर सेवारत थे । इस कार्यकाल में उन्होंने रेगिस्तान प्रधान राजस्थान प्रदेश के लोगों को पेय जल सुविधा मुहैया करवाये जाने की प्रमुख समस्या और कठिन चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए अपना उल्लेखनीय योगदान प्रदान किया।