आई टी आई में स्ववित्तपोषित योजना में प्रवेश प्रारंभ
2 Jul
2007
डूंगरपुर २ जुलाई/ आई टी आई डूंगरपुर में पहली बार स्व वित्त पोषित योजना में एससीवीटी के अन्तर्गत प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक रामजीलाल ने बताया कि इसके अन्तर्गत दो वर्षीय पाठ्यक्रम म टर्नर, मैकेनिक रेडयो एवं टीवी, इलेक्ट्रीशियन, एक वर्षीय पाठ्यक्रम में वेल्डर, प्लम्बर, स्टेनोग्राफी हिन्दी तथा कंटंग एण्ड स्विइंंग एवं छःमाही पाठ्यक्रम में ड्राइवर कम मैकेनिक हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र २५ रूपये में संस्थान से प्राप्त कर २८ जुलाई तक जमा कराए जा सकते हैं।
|