आगामी ४८ घण्टों में भारी वर्षा की चेतावनी
2 Jul
2007
डूंगरपुर २ जुलाई/ जिले में आगामी ४८ घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। जिला कलेक्टर (सहायता) नीरज के.पवन ने बताया कि आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले में आगामी ४८ घंटे में मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इस संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि संभावित क्षति से बचने के ऐहतियाती उपायों के लिए आवश्यक कदम उठावें तथा पूर्ण सतर्कता बरतते हुए हर प्रकार की स्थिति से निबटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
|