चिकित्सा कर्मचारी संघ का अधिवेशन 4 को
2 Jul
2009
चिकित्सा एंव स्वास्थय कर्मचारी महासंघ अधिवेशन का सम्मान समारोह आगामी 4 जुलाई दोपहर 11:30 बजे आयोजित किया जायेगा। महासंघ के जिला सचिव आदराम चौधरी ने बताया कि चिकित्सा एंव स्वास्थय कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान मे सभी मेडकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले इस अधिवेशन व सम्मान समारोह स्थानीय सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एडिटोरियम हॉल मे होगा। जिसमे चिकित्सा एंव स्वास्थय एंव परिवार कल्याण मंत्री एमामुदीन अहमद दुरूमिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डां बी डी कल्ला भवानी शंकर शर्मा तनवीर मालावत मो. सलीम भाटी शिरकत करेगें।
|