हनुमानगढ,२ अगस्त ! लाईसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने व विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के कारण जिले के ८ मेडिकल स्टोर्स के लाईसेंस को निरस्त व २ को निलम्बित किया गया हैं । अनुज्ञापन अधिकारी एवं सहायक औषधि नियन्त्रक ( चुरू कैम्प हनुमानगढ) ने बताया कि हनुमानगढ टाऊन में राजकीय चिकित्सालय के सामने विजय मेडिकल प्वाईंट का लाईसेंस १४ जून २००७ टाऊन बस स्टैण्ड के पास हरीश मेडिकल स्टोर का ३१ दिसम्बर २००६, टाऊन के मेडिसिन मार्केट की सिमरन एजेन्सी का का २१ दिसम्बर २००६, सरस्वती मेडिकल स्टोर का का ३१ दिसम्बर २००६, टाऊन में सिवाणी मार्ग पर स्थित सरस मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड, तहसील नोहर में राजकीय चिकित्सालय के पीछे स्थित आनन्द मेडिकोज का व रामगढ में स्थित भाम्भू मेडिकल स्टोर तथा तहसील रावतसर में खोडा में स्थित चन्दर मेडिकल स्टोर का लाईसेंस ३१ दिसम्बर २००६ से निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इन मेडिकल स्टोर्स के नवीनीकरण फीस जमा नही करवाने व उनको भिजवाए गए पत्रों का उत्तर प्राप्त नही होने सहित अन्य कारणों से उनके लाईसेंस निरस्त किए गए है। इसी प्रकार तहसील हनुमानगढ के पक्कासारणा में मैसर्स गोदारा मेडिकल स्टोर का लाईसेंस १६ अगस्त से २० अगस्त तक तथा गोलूवाला में स्थित मैसर्स बालाजी मेडिकल स्टोर का लाईसेंस ११ अगस्त से १५ अगस्त तक पांच दिवस के लिए निलम्बित किया गया है ।