बीकानेर। आज फ्रेंडशिप-डे के मौके पर साथ ही रविवार होने के कारण इस दिन को चार चांद लग गए क्योंकि कई लोग व्यस्तता के कारण बधाई नहीं दे पाते इसलिए अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने इस दिन का लाभ उठाया। कई परिचितों ने तथा अपरिचितों ने एक दूसरे को फ्रेंडशिप-डे पर ग्रीटिंग कार्ड दिया तथा हाथों पर धागा बांधकर एक दूसरे के लिए खुशी का इजहार किया। इस दिन के लिए कई लोगों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी लेकिन जिन्होंने नहीं की उन्होंने हाथों हाथ ग्रीटिंग खरीदा तथा गुलदस्ता आदि भेंट किया जिससे बाजार में काफी रौनक रही जबकि आज सभी के मोबाइल काफी व्यस्त नजर आए। कुछ लोग तो मोबाइल करने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे कि उनका साथी कब मोबाइल उठाए और वे उसे बधाई दें। कई लोग तो अपने दोस्तों को होटल, पार्क इत्यादि ले गए जहां उन्होंने काफी इंजाय किया जबकि इसी दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है कि वे अपने साथ अध्ययन करने वाले साथी को अपनी पक्की दोस्ती का इजहार प्रकट करें।