बीकानेर, महाराजा गंगासिह महाविद्यलय द्वारा इस वर्ष परीक्षा की कॉपी जॉच में बरती गई लापरवाही के कारण जहां सैकडो विधार्थी इस लापरवाही की चपेट में आ गये है। लगातार एसएफआई के द्वारा कुलपती सचिव के ताले बन्द करने के बावजुद भी महाविधालय प्रशासन के कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। बुधवार को महारानी बालिका कॉलेज के एसएफआई की सीमा स्वामी, उषा कंवर गहलोत अन्य छात्राओं ने मिलकर सुबह कॉलेज के सभी सदस्य को बाहर निकालकर मुख्य द्वार पर ताला बन्द कर दिया। छात्राओं को कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस कर्मचारीयों ने काफी समझाईश कि लेकिन छात्राओं ने अपनी मांगो को लेकर गुस्से में किसी की नहीं सुनी। एसएफआई जिला सचिव अजित सोलंकी ने बताया कि दोपहर बाद छात्राओं का 6 प्रतिनिधी मंडल संम्भागीय आयुक्त प्रीतम सिहं को ज्ञापन दिया। उनको अपनी समस्या से अवगत कराया। संभाग आयुक्त ने बताया कि सभी को अपना रीवेल्युशन फार्म भर दे तथा इनका परिणाम 20 दिनों में घोषित कर दिया जायेगा। उन्होनें विधार्थीयों को आश्वासन दिया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि पूर्ण मुल्यांकन का शुल्क माफ करने के लिए बुम बेठक में निर्णय लिया जायेगा। अगर कोई शिक्षक लापरवाही मिली तो उसको भविष्य में कॉपी जांच नही दी जाएगी तथा उस पर उचित कार्यवाही की जायेगी। प्रेमसिहं जिला अध्यक्ष ने बताया कि महाविधालयों में स्टाफ की कमी व बजट के कारण अनुभवी शिक्षकों को कॉपी नहीं दी गई। यह लापरवाही का कारण रहा।