बीकानेर, जहां एक और सरकार शिक्षा का प्रचार-प्रसार व नये विधालय खोले जा रहे है। वही दूसरी और तेलिवाडा स्थित राजकीय माध्यमिक विधालय को स्थानान्तरण किया जा रहा है। इस समबन्ध में राजीव गांधी फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्द रमजान रंगरेज ने आज संभागीय आयुक्त प्रीतमसिह को ज्ञापन दिया तथा उनको सही स्थिति से अवगत करवाया। उन्होनें बताया कि पिछले 60 वर्षो से यह राजकीय माध्यमिक विधालय अनवरत चल रहा है। जिसमें शहर के आस-पास के मौहल्लों के छात्र अध्ययन कर रहे है। लेकिन भवन मालिक मोहनलाल सोनार ने प्रशासन से मिलीभगत करके इस भवन को खाली करवाने हेतु श्रतिग्रस्त की झुठी रिर्पाट का सर्वे करवाकर तीन अगस्त को जिलाध्यक्ष को सोप दी। इसके अनर्तगत नोटिस जारी करके भवन को खाली करवाने के आदेश देकर स्थानान्तरण करने के आदेश दिये थे। उन्होनें बताया कि प्राईवेट बिल्डर इंजीनियर से इस भवन का सर्वे करवा गया तो यह मरम्मत के काबिल बताया। अगर स्कुल भवन यथास्थान रखा जाता है तो उसकी मरम्मत भी जनसहयोग से मौहल्लेंवासी करवाने को तैयार है। सम्भागीय आयुक्त ने बताया कि इस मामले की जांच जल्द ही करवाई जायेगी।