KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Post Your Property free

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


बांसवाडा में गांधी एवं शास्त्री जयन्ती मनी
2 Oct 2007

गांधी मूर्ति सर्किल पर हुआ समारोह


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

बांसवाडा, २ अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती  मंगलवार को बांसवाडा जिले में समारोहपूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कार्यों का स्मरण किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की गई।
जिले के विद्यालयों में गांधी एवं शास्त्री जयन्ती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें गांधी एवं शास्त्री के जीवनचरित्र और राष्ट्र को आजादी दिलाने तथा राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका का स्मरण करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिले में गांधी एवं शास्त्री की तस्वीरों और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सभी स्थानों पर शपथ ग्रहण भी की गई।
बांसवाडा जिला मुख्यालय पर गांधी मूर्ति सर्कल पर जयन्ती समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्वतंत्रता सेनानी मास्टर सूरजमल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी जिला पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर त्रिभुवनपति, बांसवाडा नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कटारा सहित अनेक विशिष्टजनों ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पुष्पहार पहनाया तथा श्रद्धा के साथ नमन किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर समारोह में ’’सपनों का मेरा भारत‘‘ शपथ दिलायी। सभी उपस्थितजनों ने हाथ खडे कर प्रतिज्ञा ली। समारोह में बालिकाओं ने रामधुन, ईश वन्दना आदि प्रस्तुत की। सर्वधर्म प्रार्थना भी हुई।
समारोह में राष्ट्रपिता को पुष्पहार अर्पित करने वालों में ब्लाक शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र पण्ड्या, राजकीय नूतन उमावि के प्रधानाचार्य नरेन्द्र जोशी, राजकीय बालिका उमावि की प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी जोशी, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रकाशचन्द्र पण्ड्या, उप जिला शिक्षा अधिकारी विद्याधर त्रिवेदी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक दिलीप रोकडया, पार्षद देवीलाल यादव, देवबाला राठौड, सीता डामोर, मुकेश जोशी, अशोक गुप्ता आदि पार्षद तथा नाथू भाई सहित अनेक समाजसेवी प्रमुख हैं।
समारोह का संचालन प्रमुख साहित्यकार एवं ओजस्वी मंच संचालक बृजमोहन तूफान ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रकाश पण्ड्या ने अदा की।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

गांधी
एवं
शास्त्री
जयन्ती
मनी


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Sarah jane


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares