KhbarExpresswww.khabarexpress.com

RajB2B Promote your business here

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


जिले के प्रभारी मंत्री श्री जोशी डूंगरपुर पहचे
2 Oct 2007

कलक्टर व एसपी से मुलाकात कर गुर्जर आंदोलन के प्रभाव के बारे में जानकारी ली, चिकित्सा शिविरों के प्रभावी आयोजन के निर्देश


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जिला कलेक्ट्रेट में बैठक लेते प्रभारी मंत्री भवानी जोशी।डूंगरपुर २ अक्टूबर/जिले के प्रभारी एवं चिकित्सा राज्य मंत्री श्री भवानी जोशी मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर डूंगरपुर पहुंचे और जिला कलक्टर नीरज के.पवन और जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला से मुलाकात कर जिले में गुर्जर आंदोलन के प्रभाव के बारे में जानकारी लेते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
 आज दोपहर यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री जोशी ने जिला कलक्टर कार्यालय में एक बैठक लेकर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गुर्जर आंदोलन के प्रभाव पर जानकारी ली। कलक्टर पवन ने बताया कि जिले में फिलहाल इस आंदोलन को कोई प्रभाव नहीं है और यहां से सीमलवाडा क्षेत्र के मेवला गांव से मात्र पांच-सात व्यक्ति गिरफ्तारी के लिए राजसमंद पहुंचे हैं। एसपी झाला ने भी जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया।
 बैठक दौरान जोशी ने सीएमएचओ से जिले म एक अक्टूबर से प्रारंभ हुए चिकित्सा विभागीय स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी ली और इनके प्रभावी आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इनसे अधिकाधिक रोगियों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। जोशी ने जिले में मलेरिया के प्रकोप के बारे में जानकारी ली और निर्देशित किया कि मलेरिया की रोकथाम के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए।
 कलक्टर पवन ने प्रभारी मंत्री को जिले में जनसंख्या स्थिरता कोष से परिवार कल्याण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए प्रस्तावित योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बैंक ऑफ बडौदा द्वारा शताब्दी वर्ष में जिले में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए २५ लाख रूपयों की राशि दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी । प्रभारी मंत्री ने चिकित्साधिकारियों के आवासों के लिए नाबार्ड को प्रस्तावित की गई योजना के बारे में भी जानकारी दी। बैठक दौरान समाजसेवी गजेन्द्रसिंह चौहान, प्रभु पण्ड्या व शार्दूलसिंह राठौड ने सामान्य चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन व अन्य उपकरणों की आवश्यकता जताई जिस पर प्रभारी मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

प्रभारी
मंत्री
जोशी
डूंगरपुर
पहचे


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Hari Puttar


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares