हनुमानगढ , २ अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर मंगलवार को हनुमानगढ टाऊन में राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के समक्ष प्रार्थना सभा व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हनुमानसिंह शेखावत, उपखण्डाधिकारी श्री राजनारायण शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगतार सिंह खोसा व डॉ. ज्ञान सिंह शेखावत सहित जिले के कृतज्ञ नागरिक ने महात्मा गांधी की प्रतिमा व शास्त्री जी के चित्र पर फूल मालाएं चढाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने लोगों को भेदभाव, अस्पृश्यता व नशाखोरी से दूर रहते हुए सपनों के भारत के निर्माण में योगदान की शपथ दिलाई। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न अधिकारी, कार्मिक, स्कूली बालक बालिकाएं , शिक्षकगण, व गणमान्य नागरिक मौजुद थे। एकलव्य आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
बाद में जिला कलैक्ट्रेट में भी अधिकारियों व कार्मिकों ने भेदभाव, अस्पृश्यता व नशाखोरी से दूर रहते हुए सपनों के भारत के निर्माण में योगदान की शपथ ली।