www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Download Trial of Jewellery Accounting Software
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
12 October 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Dhan Teras | Deepawali |
Free News on your website


खजांची मार्केट में दीपावली उत्सव इनामी योजना का शुभारंभ
2 Oct 2007

Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

बीकानेर संवाददाता, २ अक्टूबर। खजांची मार्केट प्रांगण में खजांची मार्केट हंगामा दिपावली उत्सव इनामी योजना २००७ को भव्य शुभारम्भ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला द्वारा किया गया ।  यइ इनामी योजना खंजाची मार्केट एसोसिएशन द्वारा संचालित की जा रही है इस स्कीम के तहत ग्राहकों को किसी  भी दुकान से माल खरीदने पर एक कूपन फ्री दिया जाएगा। कूपन १०० की खरीद एवं सोने-चाँदी में १००० की खरीद पर फ्री कूपन दिया जाएगा । इस योजना में बम्पर इनाम हीरो होण्डा मोटर साईकिल, प्रथम इनाम रंगीन टीवी, द्वितीय इनाम फ्रीज, तृतिय इनाम वाशिंग मशीन एवं अन्य ढेरों सैंकडों इनाम दिये जायेगें। यह स्कीम १ अक्टूबर से ३० नवम्बर तक जारी रहेगा। ड्रा १६ दिसम्बर २००७ को खजांची मार्केट के प्रांगाण में ही निकाला जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुभाष मित्तल अध्यक्ष व्यापार उद्योग मण्डल ने इस स्कीम की सराहना की और कहा कि इससे सीधे ग्राहकों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष किशन दम्माणी ने इस योजना को व्यापारिक हित में बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब गहलोत  ने कहा कि इस प्रकार का सफल आयोजन हम सन् २००० में कर चुके है इस बार इसको ओर भव्य रूप दिया गया है। इतने बडे सामूहिक दुकानदारों द्वारा बीकानेर में यह स्कीम है। जिसे हम सफलता पूर्वक ग्राहकों को इनामों के माध्यम से सीधे ग्राहक को फायदा पहुँचा रहे है। कार्यक्रम मे व्यापार उद्योग मंडल के महामंत्री दिलीप पारख ने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से मुकाबला करने के लिए इस प्रकार के सामुहिक प्रयास को सराहनीय बताया । समाजसेवी नरपत सेठिया ने इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की एसोशिएशन के कोषाध्यक्ष संजय सॉड ने लोगों इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Team of bhojpuri film Prem ka Rog Bahil on music launching

Kumar Sahil and Sneha Ullal


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com