शहर में मनाई अनेक संगठनों ने गांधी-शास्त्री जयन्ती
2 Oct
2007
बीकानेर संवाददाता, २ अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रातः गांधी पार्क में गांधी-शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अतिरिक्त कलेक्टर संभागीय आयुक्त समाज कल्याण विभाग निदेशक ने गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण किया तथा क्षेत्र प्रज्जवलित किये। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी अपनी स्कूलों ने रैली निकासी तथा गांधी पंक्ति में गुरूवन्दना रामधून, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के अहिंसा के सिद्धन्तों को अपनाने शान्ति अमन चैन को बनाये रखने का आहवान किया। स्कुली छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर अल्या हार दिया गया। ऊपर श्री पूर्णेश्वर ज्ञान मंदिर द्वारा रैली का आयोजन किया गया। तथा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष मोहनलाल सुराणा भाजपा तथा मुख्य अतिथि संपादक अशोक माथुर थे। गांधी जयन्ती पर गांधी म्यूनिसिपल हॉल द्वारा नगर परिषद में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभापति उपसभापति समेत सभी पाषर्द गण व कर्मचारी उपस्थित थे। उधर गांधी जयन्ती पर विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये। दयानन्द पब्लिक प्राईमरी स्कूल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई । अध्यक्ष मनोज कुमार रावत ने गांधी जी के सिद्वान्तों को अपनानें का आहवान किया, रामवीर कश्यप, विजय सिंह, विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह, मोहम्मद शाबीर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
|