महिलाओं पर अत्याचारों के विरूद्ध रैली
2 Oct
2009

बीकानेर, गांधी जयन्ति के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की रोकराम के प्रयास में लक्ष्मीनाथ मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। फेरी का शुभारम्भ महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक मनमोहन व्यास ने किया। इसमें आंगन बाडी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनि स्वयं सहायता-समूह की महिलाओं ने भाग लिया। व्यास ने महिलाओं को प्रभात फेरी के मूल उदे्श्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं पर होनें वाले शोषण व अत्याचारों को रोकनें हेतु महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक होना होगा। प्रभात फेरी लक्ष्मीनाथ मंदिर से मुख्य बाजार होकर घुमचक्कर तक पहुंची महिलाओं के हाथों में महिलाओं के विरूद्ध हो रही हिंसा के नारे लिखी तख्तियां थी। जिन पर भ्रुण हत्या पाप ह,ै भ्रुण हत्या करने वालो को सजा दिलवाओं, शिक्षा लडकी का अधिकार है, हर लडकी को स्कूल भेजो रेली में महिलाओं द्वारा जोश-खरोश से नारे लगाये जा रहे थे। जिससे महिलाओं में जागृति की भावना आये और अपने शोषण के खिलाफ लड सके तथा अपने बच्चों को पढाकर उनका भविष्य बनायें। रेली का संचालन विजयलक्ष्मी जोशी, सुषमा, कल्पना स्वामी, वन्दना तोमर ने किया।
|